Aartis/Lakshmi/Om Jai Lakshmi Mata
Lakshmi

Om Jai Lakshmi Mata

ॐ जय लक्ष्मी माता

The principal aarti of Goddess Lakshmi, especially popular during Diwali.

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता तुमको निशदिन सेवत हरि विष्णु विधाता ॐ जय लक्ष्मी माता उमा रमा ब्रह्माणी, तुम ही जग माता सूर्य चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता ॐ जय लक्ष्मी माता दुर्गा रूप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि सिद्धि धन पाता ॐ जय लक्ष्मी माता तुम पाताल निवासनी, तुम ही शुभदाता कर्म प्रभाव प्रकाशनी, भवनिधि की त्राता ॐ जय लक्ष्मी माता जिस घर में तुम रहती, सब सद्गुण आता सब सम्भव हो जाता, मन नहीं घबराता ॐ जय लक्ष्मी माता महालक्ष्मीजी की आरती, जो कोई जन गाता उर आनन्द समाता, पाप नष्ट हो जाता ॐ जय लक्ष्मी माता
← More Lakshmi Aartis

🙏 || जय लक्ष्मी ||

Lakshmi

Lakshmi

लक्ष्मीGoddess of Wealth & Prosperity