Aartis/Ganesha/Jai Ganesh Deva
Ganesha

Jai Ganesh Deva

जय गणेश देवा

The most popular aarti of Lord Ganesha, sung in temples and homes across India.

जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा माता जाकी पार्वती पिता महादेवा एक दन्त दयावन्त चार भुजा धारी माथे पर तिलक सोहे मूसे की सवारी जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा पान चढ़े फूल चढ़े और चढ़े मेवा लड्डुअन का भोग लगे संत करें सेवा जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा अंधन को आँख देत कोढ़िन को काया बांझन को पुत्र देत निर्धन को माया जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा हार चढ़े फूल चढ़े और चढ़े मेवा सुरश्याम शरण आये सफल कीजे सेवा जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा
← More Ganesha Aartis

🙏 || जय गणेश ||