
Jai Ambe Gauri
जय अम्बे गौरी
The most popular aarti of Goddess Durga, sung during Navratri celebrations.
जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी
तुमको निशदिन ध्यावत, हरि ब्रह्मा शिवरी
जय अम्बे गौरी
मांग सिन्दूर विराजत, टीको मृगमद को
उज्ज्वल से दोउ नैना, चन्द्रवदन नीको
जय अम्बे गौरी
कनक समान कलेवर, रक्ताम्बर राजे
रक्तपुष्प गल माला, कंठन पर साजे
जय अम्बे गौरी
केहरि वाहन राजत, खड्ग खप्पर धारी
सुर नर मुनिजन सेवत, तिनके दुखहारी
जय अम्बे गौरी
कानन कुण्डल शोभित, नासाग्रे मोती
कोटिक चन्द्र दिवाकर, सम राजत ज्योती
जय अम्बे गौरी
शंभु निशुम्भ बिदारे, महिषासुर घाती
ब्रह्माणी रुद्राणी, तुम कमला माती
जय अम्बे गौरी
ॐ
← More Durga Aartis
🙏 || जय दुर्गा ||

Durga
दुर्गा • The Invincible Goddess